आ रही नई Renault Bridger SUV! 10 मार्च को वर्ल्ड प्रीमियर, Jimny और Thar को देगी तगड़ी टक्कर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : फ्रांसीसी कार निर्माता रेनॉल्ट (Renault) जल्द ही अपनी नई कॉन्सेप्ट एसयूवी Renault Bridger को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। कंपनी इस एसयूवी का वर्ल्ड प्रीमियर 10 मार्च 2026 को करने वाली है। लॉन्च से पहले जारी किए गए आधिकारिक टीज़र के आधार पर इसकी एक डिजिटल रेंडरिंग सामने आई है, जिसमें एसयूवी के रियर डिजाइन की झलक दिखाई गई है।

बॉक्सी डिजाइन और ऑफ-रोड लुक

टीज़र के अनुसार इस एसयूवी का डिजाइन काफी हद तक लैंड रोवर डिफेंडर से प्रेरित नजर आता है। इसमें बॉक्सी और सीधा स्टांस देखने को मिलता है।इसके अलावा टेलगेट पर स्पेयर टायर, खास डिजाइन वाले टेललैंप और ‘Bridger Concept’ बैजिंग भी दिखाई दे रही है, जो इसे एक दमदार ऑफ-रोड लुक देती है।

डिजाइन में मिलेंगे कई दमदार एलिमेंट

डिजिटल रेंडरिंग के अनुसार इस कॉन्सेप्ट एसयूवी में कई आकर्षक डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं, जैसे:

  • बॉक्सी सिल्हूट

  • भारी ब्लैक क्लैडिंग

  • ब्लैक पिलर और रूफ रेल

  • चौकोर व्हील आर्च

  • साइड स्टेप्स

  • पारंपरिक डोर हैंडल

कंपनी का कहना है कि लंबाई 4 मीटर से कम होने के बावजूद स्पेस से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Renault Bridger में किगर (Kiger) वाला इंजन दिया जा सकता है। किगर में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 100 बीएचपी पावर जनरेट करता है।

इस एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ-साथ फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिल सकता है।

Read More : M.P News : भोपाल में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई! मिलन स्वीट्स समेत कई ठिकानों पर छापा… MP नगर में सर्चिंग जारी

Thar और Jimny से होगा मुकाबला

अगर इसमें AWD या 4×4 सिस्टम दिया जाता है, तो यह भारत में मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार 3-डोर जैसी लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।

भारत में होगी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग

दिलचस्प बात यह है कि Renault Bridger को भारत में ही डिजाइन और विकसित किया जाएगा। कंपनी की चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट इसका उत्पादन केंद्र बन सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस एसयूवी को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो Renault Bridger के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत करीब 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत में सबसे किफायती ऑफ-रोड लाइफस्टाइल एसयूवी में से एक बन सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *