Sunday, June 7, 2026
40.7 C
Raipur

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने सहित कई अहम फैसलों पर मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई। इस बैठक में राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट और औद्योगिक व खनन नीतियों में संशोधन शामिल हैं।

CG Cabinet Meeting: कैबिनेट ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक प्रारूप तैयार करने हेतु सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री को समिति के अन्य सदस्यों के चयन के लिए अधिकृत किया गया है। यह समिति विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी, जिसे आगे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।

CG Cabinet Meeting: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक अहम निर्णय में कैबिनेट ने महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया है। इस निर्णय से राज्य को लगभग 153 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है, लेकिन इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CG Cabinet Meeting: इसके अलावा सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को राज्य के भीतर 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

CG Cabinet Meeting: औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इससे सेवा क्षेत्र को भूमि आवंटन में स्पष्टता, PPP मॉडल को बढ़ावा, वित्तीय संस्थाओं की भागीदारी और Ease of Doing Business को मजबूती मिलेगी।

CG Cabinet Meeting: खनन क्षेत्र से जुड़े दो अहम नियमों में भी संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ में रेत खदानों के आवंटन को लेकर नए प्रावधान किए गए हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और एकाधिकार की स्थिति कम होगी। वहीं गौण खनिज नियमों में संशोधन कर अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, भारी जुर्माने और पारदर्शिता बढ़ाने के प्रावधान जोड़े गए हैं।

CG Cabinet Meeting: पशुपालन क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया गया है। दूधारू पशु वितरण योजना में सभी वर्गों को शामिल करने और टीकाकरण के लिए Indian Immunologicals Limited से वैक्सीन खरीदने की अनुमति दी गई है, ताकि पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।

CG Cabinet Meeting: एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में केंद्र पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच पेंशन दायित्वों के भुगतान से जुड़ी राशि के पुनर्वितरण पर सहमति बनी है। इसके तहत मध्यप्रदेश द्वारा 10,536 करोड़ रुपये में से शेष राशि किश्तों में वापस की जाएगी। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक व्यवस्था और राज्य में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories