Tuesday, September 15, 2026
Home Madhya Pradesh Chander Lohar Murder Case: बछड़ा चोरी के शक में हुई थी बेरहमी...

Chander Lohar Murder Case: बछड़ा चोरी के शक में हुई थी बेरहमी से पिटाई, तीसरा आरोपी चढ़ा हत्थे

इंदौर। Nishaanebaz.com-Chander Lohar Murder Case: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चंदर लोहार हत्या कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बछड़ा चोरी के संदेह में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसकी मौत का कारण बनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी मानसिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व आरोपी पक्ष के लोगों ने बछड़ा चोरी करने का आरोप लगाते हुए चंदर लोहार को एक बंद कमरे में बंधक बना लिया था। इसके बाद कमरे के भीतर कई लोगों ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से बेदर्दी से मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलने पर लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और गंभीर रूप से घायल अवस्था में चंदर लोहार को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Read More : Khajuraho Temple Insurance Action: खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च, पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस लागू

मामले की गंभीरता को देखते हुए लसूडिया पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच, प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों से यह प्रमाणित हुआ था कि वारदात के वक्त आरोपी मानसिंह राजावत भी मौके पर मौजूद था और उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चंदर लोहार के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की थी।

Read More : PM Awas Debate: PM आवास पर आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में किसका दावा सही

मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी कुणाल यादव और भूरू यादव को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब तीसरे नामजद आरोपी मानसिंह राजावत को भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share The News

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here