CG Weather Update: ‘मोंथा’ का असर जारी, उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार, दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

Sanjay Sahu
CG Weather Update

CG Weather Update : रायपुर: चक्रवात ‘मोंथा’ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका अवशेष उत्तर-पश्चिम झारखंड और उसके आसपास सुस्पष्ट निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। मौसम विभाग का कहना है कि यह प्रणाली अगले 12 घंटों में बिहार होते हुए उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगी और धीरे-धीरे कमजोर होकर सामान्य निम्न दाब के क्षेत्र में बदल जाएगी। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का असर मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, केंद्रीय और दक्षिणी हिस्सों में बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी। दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी।

 

READ MORE: Ujjain Mahakal Darshan : महाकालेश्वर मंदिर में आज का विशेष श्रृंगार दर्शन: भस्म आरती में बिखरी बाबा महाकाल की अलौकिक छटा…

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। दिनभर बादल छाए रहे और आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच गया। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई और हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से औसतन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

CG Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। साल्हेवारा में सर्वाधिक 80 मिमी, सूरजपुर और सोनहत में 60 मिमी, चांबी, सामरी, कुसमी, रामानुजगंज में 50 मिमी, जबकि बलरामपुर और भैयाथान में 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्ररोड व दुर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update: एक नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दो नवंबर से मौसम में सुधार होने और बादलों में कमी आने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तीन नवंबर से रातें ठंडी होंगी और सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादलों के कारण रात का तापमान थोड़ा बढ़ेगा जबकि दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *