Tuesday, September 1, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: सिंगरौली में आरटीओ की मुस्तैदी से टली मारपीट, ट्रक ड्राइवर...

MP News: सिंगरौली में आरटीओ की मुस्तैदी से टली मारपीट, ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बचाया

MP News: Singrauli: जिले में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ विभाग की सतर्कता से एक संभावित मारपीट की घटना टल गई। अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ स्थिति पर काबू पाया गया, बल्कि एक ट्रक ड्राइवर को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बरगवां के आगे झुरई नाला क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर ढाबे पर भोजन करने के बाद अपने वाहन के साथ रवाना हुआ था। इसी दौरान ढाबा कर्मचारियों और कुछ वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

MP News: Singrauli: स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच ड्राइवर वहां से निकलकर मधुबन ढाबा के पास स्थित चेक प्वाइंट पहुंचा, जहां आरटीओ टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और विवाद बढ़ने लगा, जिससे मारपीट की स्थिति बन गई।

MP News: Singrauli: मौके पर मौजूद आरटीओ अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश दी और हालात को शांत कराया। आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।

MP News: Singrauli: स्थानीय लोगों ने आरटीओ टीम की इस सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here