MP News: Barwani मंदिर में प्रतिमा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, CCTV के आधार पर मामला दर्ज

Rahul Goshwami

MP News: Barwani: मंदिर में प्रतिमा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, CCTV के आधार पर मामला दर्जजिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम सजवानी स्थित आशापुरी मंदिर में एक युवक द्वारा प्रतिमा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

MP News: Barwani:मंदिर समिति अध्यक्ष दिलीप रावत के अनुसार, 12 अप्रैल की शाम उन्हें सूचना मिली कि मंदिर में भेरु बाबा की प्रतिमा की पगड़ी और गले की माला गायब है। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें शाम करीब 5 बजे एक युवक मोटरसाइकिल से मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दिया।

फुटेज के आधार पर युवक की पहचान बलराम चौहान निवासी सोन्दुल के रूप में हुई है, जो अक्सर अपने ससुराल सजवानी आता-जाता रहता है। वीडियो में वह मंदिर के अंदर जाकर घंटियां बजाते हुए अशोभनीय इशारे करता नजर आया। जाते समय वह प्रतिमा की पगड़ी और पास रखे तीन रुमाल लेकर चला गया।

MP News Job Scam: नौकरी के नाम पर ठगी सिंगरौली में युवक से 85 हजार की धोखाधड़ी,आरोपी पर कार्रवाई की मांग

MP News: Barwani: इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद ग्रामीणों ने शहर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *