HomeMadhya PradeshUjjain Baba Mahakal: बाबा महाकाल के दरबार में गरजा बजरंग दल, VIP...

Ujjain Baba Mahakal: बाबा महाकाल के दरबार में गरजा बजरंग दल, VIP कल्चर और 500 रुपये वाले काल भैरव दर्शन का पुरजोर विरोध

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Ujjain Baba Mahakal: उज्जैन /धर्मेंद्र वाघेला : उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बढ़ती VIP संस्कृति और आस्था के नाम पर हो रही कथित कमाई के खिलाफ बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने VIP दर्शन व्यवस्था समाप्त करने और काल भैरव मंदिर में शुरू की गई 500 रुपये की सशुल्क दर्शन व्यवस्था को बंद करने की मांग उठाई।

Ujjain Baba Mahakal: महाकाल नगरी उज्जैन में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य विरोध प्रदर्शन किया। महाकाल लोक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन सामान्य दर्शन मार्ग से होते हुए बाबा महाकाल के दरबार तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में खड़े होकर ‘VIP कल्चर बंद करो’ और ‘आस्था के नाम पर लूट बंद करो’ के नारे लगाए।

Ujjain Baba Mahakal: प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काल भैरव मंदिर में शुरू की गई 500 रुपये प्रति व्यक्ति की सशुल्क दर्शन व्यवस्था का भी कड़ा विरोध किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता शंख द्वार पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

Ujjain Baba Mahakal: बजरंग दल पदाधिकारियों ने महाकाल मंदिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ईश्वर के दरबार में सभी भक्त समान हैं, इसलिए VIP व्यवस्था तत्काल समाप्त कर सामान्य दर्शन व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था आम श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव कर रही है।

Ujjain Baba Mahakal: ज्ञापन में भस्म आरती टिकटों की कथित कालाबाजारी, मंदिर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार तथा लाइव दर्शन जैसी सुविधाओं में हो रही देरी के आरोप भी लगाए गए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here