HomeMadhya Pradeshmauganj-tehsil-assault-incident: नईगढ़ी तहसील बना अखाड़ा! न्याय के मंदिर में फरियादियों की पिटाई...

mauganj-tehsil-assault-incident: नईगढ़ी तहसील बना अखाड़ा! न्याय के मंदिर में फरियादियों की पिटाई का VIDEO वायरल

Date:

Related stories

mauganj-tehsil-assault-incident: मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील कार्यालय से कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों के साथ ही मारपीट की गई।

जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई और तहसील परिसर कुछ ही देर में अखाड़े में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार, परिसर में मौजूद कुछ दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग और जिम्मेदार तंत्र मूकदर्शक बने रहे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

mauganj-tehsil-assault-incident: घटना के दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खुलेआम हुई इस हिंसा ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तहसील परिसर के भीतर हो रही मारपीट साफ देखी जा सकती है। मामले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here