Mungeli News: मुंगेली में कैट की अहम बैठक, जिलाध्यक्ष पद के लिए अरविंद केशरवानी के नाम पर बनी सहमति

Sanjay Sahu
Mungeli News

Mungeli News: मुंगेली। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर जिले के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं कैट के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैट छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री सूरज प्रताप सिंह ठाकुर ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सूरज प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि कैट देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठनों में से एक है, जो देशभर के व्यापारियों के हितों और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने वर्तमान समय में व्यापारियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यापारियों के संगठित होने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में “लोकल टू ग्लोबल” की अवधारणा को अपनाकर छोटे से छोटे व्यापारी भी अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए नई तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक व्यापारिक तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है।

बैठक में मुंगेली जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री जेठमल कोटड़िया, श्रीकांत गोवर्धन जी, श्री रविन्द्र पुराणिक जी, श्री चम्पालाल सुथार जी, श्री प्रवीण वैष्णव जी, श्री जगदीश देवांगन जी, श्री अरविंद केशरवानी जी, श्री सचिस ताम्रकार जी सहित अन्य व्यापारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान कैट की मुंगेली जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए श्री अरविंद केशरवानी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।

Mungeli News: कैट की मुंगेली जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के नामों पर भी जल्द ही अंतिम निर्णय लेकर उनकी घोषणा की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कैट के माध्यम से जिले के व्यापारियों को एकजुट करने, उनके हितों की रक्षा करने तथा व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *