Plantation Drive in Sukma: दरभगुड़ा में वन प्रबंधन समिति ने लगाए फलदार पौधे, आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

VIKASH KHALKHO

कृष्णा नायक/सुकमा। Nishaanebaz.com-Plantation Drive in Sukma: सुकमा जिले में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के दरभगुड़ा गांव में वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण अभियान चलाकर आम, कटहल और बांस के पौधों का रोपण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव में हरियाली का विस्तार करना और भविष्य में ग्रामीणों को फलदार पौधों से आर्थिक लाभ पहुंचाना है।

यह पूरा कार्यक्रम डीएफओ (DFO) अक्षय दिनकर भोंसले के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। वन विभाग द्वारा गांवों में गठित वन संसाधन प्रबंधन समितियों को नि:शुल्क फलदार एवं उपयोगी पौधों का वितरण किया जा रहा है। विभाग की इस योजना का लक्ष्य ग्रामीणों की प्रत्यक्ष भागीदारी से जंगलों का संरक्षण करना, हरित क्षेत्र को बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर टिकाऊ आजीविका के साधन विकसित करना है।

Read More : Chirayu Yojana Success Story: चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, 12वीं की छात्रा को मिला नया जीवन

दरभगुड़ा गांव में आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। विशेषज्ञों के अनुसार आम और कटहल जैसे फलदार पौधे आने वाले वर्षों में ग्रामीण परिवारों के पोषण के साथ-साथ उनकी अतिरिक्त आय का बड़ा जरिया बनेंगे। वहीं, बांस का पौधा स्थानीय ग्रामीण जरूरतों को पूरा करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

Read More : Baghel vs Sharma Debate: PM आवास के आंकड़ों पर प्रेस क्लब में भिड़े दिग्गज, अब सोशल मीडिया पर ‘कार्टून वॉर’

इस सामाजिक व पर्यावरण हितैषी अभियान में वन संसाधन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोन्दे लच्छा, कोषाध्यक्ष सोयम नोरेया, सचिव सोयम राजू के अलावा समिति सदस्य कटतम भीमा, माड़वी कोसा, सोयम अनिल, मुचाकी कोसा, बाडसे हिरमा, सोयम कन्ना, सोयम मल्ले, कारम अजय, कारम एंका, सोयम मूत्ता और अडगे प्रसाद ने प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वन विभाग का मानना है कि ‘पौधरोपण से संरक्षण और संरक्षण से आजीविका’ का यह संदेश आने वाले दिनों में जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
2 Comments