Thursday, May 7, 2026
35.1 C
Raipur

रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग पर FIR दर्ज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक, बॉलीवुड में दहशत, सुरक्षा बढ़ी

मुंबई: बॉलीवुड से जुड़े हाई-प्रोफाइल इलाकों में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, फिर कपिल शर्मा के रेस्तरां के पास फायरिंग, और अब मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर को निशाना बनाया गया है।
बीती रात मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 कैसे हुई फायरिंग की घटना?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचा था। उसने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और फिर पैदल चलते हुए शेट्टी टावर के पास पहुंचकर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जानकारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FIR दर्ज, क्राइम ब्रांच जांच में

इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अब मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है। रोहित शेट्टी जिस इमारत में रहते हैं, वहां 8 सीसीटीवी कैमरे और दो एंट्री-एग्जिट गेट मौजूद हैं। पुलिस आसपास के सभी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Read More : मुंबई : बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी

 लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

जांच के शुरुआती चरण में पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है, क्योंकि इससे पहले भी सलमान खान से जुड़े मामलों में इस गैंग का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, अब तक न तो किसी गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और न ही पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि की है।

जुहू में हाई अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा

जुहू इलाका कई बड़े बॉलीवुड सितारों का ठिकाना माना जाता है। घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों और सेलेब्स में दहशत का माहौल है।

कौन हैं रोहित शेट्टी?

रोहित शेट्टी, दिग्गज स्टंटमैन और अभिनेता एम. बी. शेट्टी के बेटे हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘जमीन’ से निर्देशन की शुरुआत की थी।अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी ने गोलमाल, सिंघम और सिंघम रिटर्न्स जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘सिंघम अगेन’ चर्चा में रही थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories