Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कोरबा में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर प्रेमी...

CG News : कोरबा में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर प्रेमी संग जहर देकर हत्या का आरोप

CG News : कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी राजकुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर दिलेश्वर को जहर देकर मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG News : जानकारी के अनुसार दिलेश्वर कुमार पिछले सात वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रजगामार क्षेत्र में रह रहा था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था, जिसकी वजह चरित्र को लेकर शक बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते करीब एक माह पहले दिलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर नवागढ़ थाना क्षेत्र के अपने गृहग्राम हीरागढ़ चला गया था।

CG News : परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच फोन पर भी अक्सर विवाद होता रहता था। उनका दावा है कि राजकुमारी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था और इसी के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिलेश्वर को जहर देकर मार दिया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CG News : रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी व उसके भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here