Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh dantewada-new-thana-news: दंतेवाड़ा में नवीन थाना टिकनपाल का शुभारंभ, 8 गांवों को मिलेगा...

dantewada-new-thana-news: दंतेवाड़ा में नवीन थाना टिकनपाल का शुभारंभ, 8 गांवों को मिलेगा सीधा पुलिस सुविधा

dantewada-new-thana-news:फकरे आलम खान: दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में आम जनता तक पुलिस की आसान पहुंच और बेहतर कानून व्यवस्था के उद्देश्य से नवीन थाना टिकनपाल का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने गुरुवार को सशस्त्र बल कैंप चोलनार में अस्थायी रूप से थाना टिकनपाल का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत की।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत थाना किरंदुल क्षेत्र के 8 गांवों— टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मदाड़ी, मड़कामीरास, कुटरेम, कलेपाल और कदमपाल को नए थाना क्षेत्र में शामिल किया गया है।

उद्घाटन के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कमलजीत पाटले, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, थाना प्रभारी संजय यादव, थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, प्लाटून कमांडर मोहित बोहरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने रोजनामचा लेखन कर नवीन थाना के कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया और उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।

dantewada-new-thana-news:पुलिस विभाग का कहना है कि नए थाना के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पुलिस सेवाओं का लाभ तेजी से मिलेगा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here