CG NEWS:Raigarh:काउंटर से भारी मात्रा में बीयर, अंग्रेजी शराब और बिक्री रकम जब्त, थाना कोतवाली में आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

CG NEWS:Raigarh:गौरीशंकर गुप्ता: रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कल नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में शराब रेड कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल का मैनेजर काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल काउंटर पर मौजूद मिला।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान काउंटर में रखे थैलों से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट तथा 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये है, साथ ही बिक्री रकम 500 रुपये जब्त किए गए।

आरोपी सुरेन्द्र पटेल, पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी कटनी मध्यप्रदेश, हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर थाना कोतवाली में कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG NEWS:Raigarh: इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना साइबर प्रभारी विजय चेलक सहित थाना साइबर और कोतवाली स्टाफ थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय , बृजलाल गुर्जर , रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर , मनोज पटनायक , गोविंद पटेल थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा और कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories