Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी...

Raigarh News: रायगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी दबोचे गए; ₹25,070 कैश बरामद

Raigarh News:गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने गढ़उमरिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ फड़ पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने 8 जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से ₹25,070 नकद समेत जुआ खेलने की सामग्री जब्त की है।

यह कार्रवाई 29 सितंबर 2026 को डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़उमरिया में आरआर एनर्जी कंपनी के सामने कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 8 लोग मिले। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से सभी 8 लोगों को पकड़ा। तलाशी और जुआ फड़ की जांच के दौरान पुलिस ने कुल ₹25,070 नगद और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की।

Read More: CG News: भिलाई स्टील प्लांट चोरी केस में CBI जांच, विधायक रिकेश सेन का दावा- सामने आएंगे अधिकारी और बड़े चेहरे

इन 8 लोगों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में फैजान खान (23), जीतराम बघेल (29), विक्की चौधरी (29), बेदराम यादव (38), अमित कुमार सिदार (33), कांशीराम अजय (24), संतोष कुमार भारद्वाज (39) और शत्रुघन जाटवर (25) शामिल हैं। सभी अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं।

जुआ एक्ट के साथ BNSS की धारा 170 में भी कार्रवाई

जूटमिल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। वहीं, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ अलग से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की और उन्हें एसडीएम न्यायालय रायगढ़ के समक्ष पेश किया।

Read More: CG News: अनुसूचित क्षेत्र के शिक्षकों को 10 दिन अतिरिक्त अर्जित अवकाश, शालेय शिक्षक संघ ने जताया जिला प्रशासन का आभार

ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ-सट्टा संचालित करने वालों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर और अनूप कुजूर तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, जितेन्द्र कुर्रे और वेद प्रकाश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here