Primary School Belgaum : माकड़ी ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था चरमराई : बेलगाँव प्राथमिक शाला में 30+ बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक

VIKASH KHALKHO

Primary School Belgaum: माकड़ी। कोण्डागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के अंतर्गत स्थित प्राथमिक शाला बेलगाँव में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि यहाँ 30 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस स्थिति के कारण एक शिक्षक पर पहली से पाँचवी तक की सभी कक्षाओं को पढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ है।

Primary School Belgaum:  ज्ञापन सौंपने के बावजूद नहीं हुई नियुक्ति
शनिवार की सुबह बेलगाँव पंचायत के प्रतिनिधियों, पालकों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अपनी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने कई बार खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा कलेक्टर कोण्डागांव को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अभी तक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक ही शिक्षक द्वारा सभी कक्षाओं की पढ़ाई कराना असंभव है। इसके अलावा, शिक्षक को आधार सत्यापन, जाति–निवास प्रमाण पत्र सत्यापन, जनगणना, एवं अपार आईडी अपडेट जैसे कई गैर-शैक्षणिक प्रशासनिक कार्य भी करने पड़ते हैं, जिससे बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित होना स्वाभाविक है।

Primary School Belgaum: शैक्षणिक भविष्य पर संकट
विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की परीक्षा की तैयारी अधूरी रह जाएगी। पालकों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो उनके बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक सकता है।

Primary School Belgaum:  ग्राम पंचायत बेलगाँव ने जिला प्रशासन से पुनः तत्काल अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना की मांग की है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आ सके। स्थानीय नागरिकों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि ग्रामीण इलाकों में शिक्षा ही विकास की कुंजी है, और मूलभूत समस्याओं पर ध्यान न देना आने वाली पीढ़ी के लिए हानिकारक होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *