Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG News: अनुसूचित क्षेत्र के शिक्षकों को 10 दिन अतिरिक्त अर्जित अवकाश,...

CG News: अनुसूचित क्षेत्र के शिक्षकों को 10 दिन अतिरिक्त अर्जित अवकाश, शालेय शिक्षक संघ ने जताया जिला प्रशासन का आभार

CG News:फकरे आलम खान\ दंतेवाड़ा। अनुसूचित क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। शिक्षकों को 10 दिवस का अतिरिक्त अर्जित अवकाश दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, जिला दंतेवाड़ा ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

शिक्षक संघ के अनुसार, बस्तर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त अर्जित अवकाश की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। अब इस संबंध में आदेश जारी होने से शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। संघ ने इसे शिक्षक हित में महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल बताया है।

लंबे समय से उठ रही थी अतिरिक्त अवकाश की मांग

शालेय शिक्षक संघ ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों को कार्य के दौरान अलग तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अतिरिक्त अर्जित अवकाश की मांग लंबे समय से शिक्षक संगठनों के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही है।

Read More: CG Cabinet meeting: सीएम विष्णुदेव की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले…

संघ ने जिला प्रशासन द्वारा इस मांग पर निर्णय लिए जाने का स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया यह आदेश कर्मचारियों के लिए राहत देने वाला कदम है।

शिक्षक संघ ने जिला प्रशासन का जताया आभार

आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी शिक्षकों से जुड़े अन्य लंबित विषयों पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल की जाएगी।

संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, प्रांतीय पदाधिकारी शैलेश सिंह, कुलदीप सिंह चौहान और प्रमोद भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष गजलु पोडियम, नारायण साहू और दिनेश गवेल, ब्लॉक अध्यक्ष केशव स्वर्ण और आनंद मुड़ामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आदेश जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Read More: Raipur News:रायपुर में बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जगह-जगह गड्ढे; कुम्हारी पुराने पुल पर डेढ़ से दो फीट गहरे गड्ढे

शिक्षक हित में निर्णय से बढ़ेगा मनोबल

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की सेवा परिस्थितियों और उनके कार्यक्षेत्र की वास्तविक कठिनाइयों को ध्यान में रखकर कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों से शिक्षक समुदाय का मनोबल बढ़ता है।

उन्होंने जिला प्रशासन से भविष्य में भी शिक्षकों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई की अपेक्षा जताई। संघ ने 10 दिवस के अतिरिक्त अर्जित अवकाश का आदेश जारी होने को शिक्षक हित में राहत देने वाला कदम बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति पुनः धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here