IPL Betting Raid Kharsia : “ऑपरेशन अंकुश” का ताबड़तोड़ प्रहार: खरसिया में आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

0
98

IPL Betting Raid Kharsia : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत खरसिया में बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन सट्टा खाईवालों को रंगे हाथों पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹51,000 नगद और सट्टेबाजी में प्रयुक्त करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के तीन प्रीमियम मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

व्हाट्सएप और वेबसाइट से चल रहा था खेल: जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी अंकित अग्रवाल, अजय अग्रवाल और नरेंद्र राठौर आधुनिक तकनीकों का सहारा लेकर सट्टा संचालित कर रहे थे। मुख्य खाईवाल अंकित अग्रवाल ‘ALLPANELEXCH’ जैसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सक्रिय था, वहीं नरेंद्र राठौर ‘dollarbet.club’ वेबसाइट के जरिए सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से वनप्लस, सैमसंग और रियलमी के मोबाइल बरामद किए हैं, जिनमें सट्टेबाजी के डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं।

एसएसपी की सख्त चेतावनी: एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इन आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here