MP Freedom of Religion Act : बड़वानी ब्रेकिंग: अमन खान पर ‘लव जिहाद’ का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का आरोप

0
109

MP Freedom of Religion Act : बड़वानी: जिले में लव जिहाद का एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमन खान और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदला रंग: जानकारी के अनुसार, पीड़िता और अमन की मुलाकात एक परीक्षा के दौरान हुई थी. आरोप है कि अमन ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके माता-पिता के सामने मांग भरकर शादी का नाटक भी किया. इस दौरान पीड़िता का दो बार गर्भपात (एबॉर्शन) कराने की बात भी एफआईआर में दर्ज है. जैसे ही अमन को उसके पिता के स्थान पर सरकारी अनुकंपा नियुक्ति मिली, उसके तेवर बदल गए.

धर्मांतरण और बुर्के की रखी शर्त: जब पीड़िता ने अपने पति के साथ उसके घर रहने की बात कही, तो आरोपी अमन ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया. शर्त न मानने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया. कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर विस्तृत जांच की जा रही है. इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here