Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Jagdalpur News: 2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से...

Jagdalpur News: 2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर बच्ची को छोड़ भागे आरोपी

Jagdalpur News
Jagdalpur News

Jagdalpur News: जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में 2 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची कुछ ही घंटों में सुरक्षित मिल गई, जबकि आरोपी फरार हो गए।

Jagdalpur News: जानकारी के अनुसार, नदीकोंटा पारा में रहने वाली 2 वर्षीय तृप्ति बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान तिरपाल बेचने के बहाने इलाके में पहुंचे कुछ लोगों ने कथित रूप से बच्ची को वैन में बैठाकर अपने साथ ले गए।

Jagdalpur News: घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर हाई अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही आसपास के जिलों को भी सूचना देकर संदिग्ध वाहन और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

Jagdalpur News: पुलिस की सक्रियता और लगातार दबाव के कारण आरोपी बच्ची को अधिक दूर तक नहीं ले जा सके। बताया जा रहा है कि तुमकपाल क्षेत्र में आरोपियों ने बच्ची को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

Jagdalpur News: बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं अपहरण में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Jagdalpur News: दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि बच्ची सुरक्षित मिल गई है और मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here