भारत को स्पेन से मिला अंतिम C-295 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान, वायुसेना की सामरिक क्षमता में बड़ा इजाफा

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को उसकी सैन्य क्षमता को और अधिक आधुनिक और लचीला बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। भारत को शनिवार को स्पेन से 16वां और अंतिम C-295 सैन्य ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मिल गया। यह विमान वायुसेना की रणनीतिक जरूरतों को पूरा करेगा और पुराने हो चुके Avro विमानों की जगह लेगा।

Read More : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी : बोरगांव में वेबकास्ट कार्यक्रम में जिले के किसान हुए शामिल

भारतीय राजदूत दिनेश के. पटनायक और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सेविल स्थित एयरबस डिफेंस एंड स्पेस की असेंबली लाइन पर इस अंतिम विमान को औपचारिक रूप से भारत को सौंपा गया।

C-295 एक मध्यम दूरी का ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसकी पेलोड क्षमता 5 से 10 टन के बीच है। यह विमान 11 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम है और सामरिक दृष्टिकोण से काफी लचीलापन, भरोसेमंदी और दक्षता प्रदान करता है।

Read More : छत्तीसगढ़ बना मुफ्त इलाज का हब : आयुष्मान योजना में देशभर में चौथे स्थान पर, 78 लाख लोगों को मिला लाभ

सितंबर 2021 में भारत सरकार ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस, स्पेन के साथ कुल 56 C-295 विमानों की आपूर्ति का करार किया था। इनमें से 16 विमान स्पेन से सीधे भारत भेजे जाने थे, जिनकी डिलीवरी अब पूरी हो चुकी है। बाकी 40 विमान भारत में बनाए जाएंगे।

Read More : Land for Job Scam Case : लालू यादव के वकील ने कोर्ट में कहा – “CBI पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है”

स्पेन से आयात के बाद अब परियोजना का अगला चरण भारत में शुरू होगा। गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) द्वारा देश का पहला प्राइवेट मिलिट्री एयरक्राफ्ट असेंबली प्लांट स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेनिश प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने किया था।

इस प्रोजेक्ट में टाटा समूह के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और देश की कई MSMEs भी शामिल हैं। यहां पर न केवल असेंबली बल्कि निर्माण, परीक्षण, आपूर्ति और रखरखाव की पूरी व्यवस्था की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *