CG NEWS : बुद्ध की धरती पर विकास की गूंज – मैनपाट में CM साय की घोषणाओं से झूम उठा तिब्बती समाज

Parivesh
CM-Sai-Sarguja-visit

CG NEWS : सरगुजा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मैनपाट स्थित तिब्बती सहकारी समिति परिसर का दौरा किया, जहां तिब्बती समुदाय ने पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री साय ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस का स्मरण करते हुए उन्हें करुणा, प्रेम और शांति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दलाई लामा का संदेश आज की दुनिया को नई आशा और सकारात्मक ऊर्जा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के कई नेताओं द्वारा दलाई लामा को भेजी गई शुभकामनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी वैश्विक समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

CG NEWS Read More : Mana Airport : हेलीकॉप्टर क्रैश में लापरवाही का खुलासा, पूर्व चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त…..

मुख्यमंत्री ने मैनपाट को ‘प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर स्थल’ बताते हुए कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है और मैनपाट जैसे इलाकों में होमस्टे सुविधा शुरू करने वालों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने तिब्बती समाज की वर्षों पुरानी मांगों को ध्यान में रखते हुए मैनपाट में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और प्राचीन बौद्ध मठ में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

CG NEWS Read More : MP High Court : हाईकोर्ट का सख्त आदेश – सार्वजनिक स्थलों पर नहीं लगेंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं…

इस कार्यक्रम को तिब्बती समुदाय ने ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मैनपाट को ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ भी कहा जाता है, जहां तिब्बती समुदाय की मजबूत उपस्थिति है। मुख्यमंत्री के इस दौरे ने न केवल विकास को गति दी बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती दी।

CG NEWS Read More : Indore Crime News : SAI रेफरी बनकर महिला से नौकरी के नाम पर ठगी और रेप…..

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया और उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर विलास भोसकर, तिब्बती सहकारी समिति अध्यक्ष तामदिंग सेरिंग, मठ प्रमुख लामा दुब्जे और लामा जिनपा सहित तिब्बती समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *