Sunday, May 31, 2026
24.1 C
Raipur

CG NEWS: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका में लगाई जन चौपाल, लोरमी विधानसभा के चारों ओर बन रही पक्की सड़कें, अब ग्रामीणों को आवागमन में नहीं होगी दिक्कत

CG NEWS:साजिद खान /लोरमी। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गांव बस्ती चलो अभियान के तहत लोरमी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास, संवाद और समाधान के लिए जनचौपाल लगाई। श्री साव ने कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका उन्होंने समाधान किया और कुछ आवेदनों के लिए अधिकारियों को निर्देश किए।

 

CG NEWS:उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और स्थानीय आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्य करने का आश्वासन दिया।

CG NEWS:श्री साव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयास करना चाहिए, तभी स्थायी समाधान संभव है।

उन्होंने कहा कि लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं। सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में पूरा क्षेत्र विकास की दिशा में और तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए सभी को जागरूक होकर भागीदारी निभानी होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, साय सरकार ने मोदी जी के एक एक गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी हो गई है। वहीं महतारी वंदन योजना का लगभग 68.48 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब तक 26 किश्त खाते में जारी हुई है। उन्होंने कहा कि, एक हजार रुपए में से पांच सौ रूपये बच्चों की भविष्य के लिए बचा कर रखना है। ताकि पढ़ाई लिखाई अच्छे से हो सके। उन्होंने कहा कि, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, साथ ही दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया गया है और भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

 

 

CG NEWS:इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर जी, जिला पंचायत सभापति रत्ना काटले जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता कोमल गोस्वामी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, प्रदीप साहू जी, विक्रम सिंह जी, विनय साहू जी, धनीराम यादव जी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा जी, मंडल अध्यक्ष गण दिनेश कश्यप जी, सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, लेखराज ठाकुर जी, रवि शर्मा जी, प्रदीप मिश्रा जी, संदीप सोनी जी, घनेंद्र राजपूत जी, महेंद्र खत्री जी, संतोष साहू जी, महाजन जायसवाल जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री घनेन्द्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू जी, उत्तम साहू, जिला मंत्री पीयूष साहू जी, सह कोषाध्यक्ष पंकज सिंह जी , अध्यक्ष ललित राजपूत जी, महामंत्री बाबूराम साहू जी, विजय निषाद जी, अमित बैस जी, सुधांशु सिंह जी, दुष्यंत खत्री जी, सुमन धीवर जी, हरिकृष्णा कश्यप जी, गौतम निषाद जी, बलराम साहू जी, ईश्वर पाली जी, करण ठाकुर जी, रामप्रसाद साहू जी, सरपंच गण, पंच गण, बीजेपी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories