कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए, चिल्फी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 40 पेटी अवैध देशी और विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही, शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

READ MORE : रेणुकास्वामी हत्याकांड : कन्नड़ एक्टर दर्शन की गिरफ्तारी के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी की घोषणा, कहा…

जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेंदा में अवैध शराब का बड़ा जखीरा है। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने छोटेलाल धुर्वे नामक युवक के घर पर दबिश दी।

छापेमारी में, पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब मिली, जिसकी कुल मात्रा 359.280 बल्क लीटर है और जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,95,200 है। जब्त की गई शराब में देशी प्लेन मदिरा, जीनियस व्हिस्की, मैजिक मोमेंट, मेकडावल नं.01 रम और कई अन्य प्रकार की बियर शामिल हैं।

READ MORE : गुजरात में दर्दनाक हादसा : दो कारों की टक्कर के बाद आग, 7 लोग जिंदा जले, दो बच्चे भी शामिल

आरोपी छोटेलाल धुर्वे पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पुलिस का सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद, एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सख्त चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि “अवैध कारोबारियों के दिन अब लद चुके हैं। कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल का दरवाजा हमेशा खुला है। जिले की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *