गुजरात में दर्दनाक हादसा : दो कारों की टक्कर के बाद आग, 7 लोग जिंदा जले, दो बच्चे भी शामिल

VIKASH KHALKHO

दर्दनाक हादसा : सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को लखतर हाईवे पर झमर और देदादरा गांवों के बीच दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार सड़क किनारे गिर गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार सात लोग जिंदा जल गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सुरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : 6 टीमें, 231 खिलाड़ी : यूपी टी20 लीग का रोमांच शुरू, पहले मुकाबले में भिड़ेंगे मेरठ और कानपुर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। जब तक स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शव इतने बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Read More : Non Leather Development Sector Policy 2025 : यूपी बनेगा लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री का ग्लोबल हब : योगी सरकार की नई नीति

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। सुरेंद्रनगर एसपी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई और एक घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेज रफ्तार के कारण कारें आमने-सामने टकराईं।

इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। स्थानीय लोग हाईवे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *