Saturday, August 15, 2026
Home Sports 6 टीमें, 231 खिलाड़ी : यूपी टी20 लीग का रोमांच शुरू, पहले...

6 टीमें, 231 खिलाड़ी : यूपी टी20 लीग का रोमांच शुरू, पहले मुकाबले में भिड़ेंगे मेरठ और कानपुर

0
110

यूपी टी20 लीग : उत्तर प्रदेश में आज 17 अगस्त से यूपी टी-20 लीग सीजन-3 की शुरुआत हो रही है. मैच इकाना स्टेडियम में होंगे, जहां उद्घाटन समारोह में तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी, जबकि सुनिधि चौहान अपने सुमधुर गीतों से माहौल को और रोमांचक बनाएंगी. पहला मुकाबला मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

Read More : Non Leather Development Sector Policy 2025 : यूपी बनेगा लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री का ग्लोबल हब : योगी सरकार की नई नीति

खिलाड़ियों की नीलामी में कुल 231 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें लखनऊ से 57, कानपुर से 53 और गोरखपुर से 38 खिलाड़ी शामिल हैं. इस बार की नीलामी में खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा 17.5 लाख रुपये की बोली लगी है.

UP T20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ने बताया कि इस बार सीजन-3 में पहले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा. तकनीक के क्षेत्र में सुधार किया गया है और मैच टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकेंगे.

यूपी टी-20 लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे. लखनऊ फाल्कन्स, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस, मेरठ मावेरिक्स, नोएडा किंग्स और काशी रुद्रास की छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. दूसरे मैच से दर्शकों की एंट्री निःशुल्क रहेगी.

Read More : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

पूरा शेड्यूल

17 अगस्त: मेरठ मावेरिक्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
18 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम गोरखपुर लायंस (3:30 PM)
18 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7:30 PM)
19 अगस्त: कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रास (3:30 PM)
19 अगस्त: मेरठ मावेरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7:30 PM)
20 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम गोरखपुर लायंस (3:30 PM)
20 अगस्त: लखनऊ फाल्कन्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
21 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम काशी रुद्रास (3:30 PM)
21 अगस्त: मेरठ मावेरिक्स बनाम गोरखपुर लायंस (7:30 PM)
22 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (3:30 PM)
22 अगस्त: लखनऊ फाल्कन्स बनाम गोरखपुर लायंस (7:30 PM)
23 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम मेरठ मावेरिक्स (3:30 PM)
23 अगस्त: गोरखपुर लायंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
24 अगस्त: मेरठ मावेरिक्स बनाम नोएडा किंग्स (3:30 PM)
24 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7:30 PM)
25 अगस्त: कानपुर सुपरस्टार्स बनाम मेरठ मावेरिक्स (3:30 PM)
25 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम गोरखपुर लायंस (7:30 PM)
26 अगस्त: लखनऊ फाल्कन्स बनाम नोएडा किंग्स (3:30 PM)
26 अगस्त: कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रास (7:30 PM)
27 अगस्त: लखनऊ फाल्कन्स बनाम मेरठ मावेरिक्स (3:30 PM)
27 अगस्त: गोरखपुर लायंस बनाम नोएडा किंग्स (7:30 PM)
28 अगस्त: कानपुर सुपरस्टार्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (3:30 PM)
28 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम काशी रुद्रास (7:30 PM)
29 अगस्त: गोरखपुर लायंस बनाम मेरठ मावेरिक्स (3:30 PM)
29 अगस्त: कानपुर सुपरस्टार्स बनाम नोएडा किंग्स (7:30 PM)
30 अगस्त: गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाल्कन्स (3:30 PM)
30 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम मेरठ मावेरिक्स (7:30 PM)
31 अगस्त: गोरखपुर लायंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (3:30 PM)
31 अगस्त: मेरठ मावेरिक्स बनाम नोएडा किंग्स (7:30 PM)
1 सितंबर: लखनऊ फाल्कन्स बनाम काशी रुद्रास (7:30 PM)

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here