ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

VIKASH KHALKHO

भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता नवीन पटनायक की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। उन्हें भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि उन्हें डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) की शिकायत के कारण अस्पताल लाया गया। नवीन पटनायक की उम्र 78 साल है।

Read more : CG NEWS : प्रमोद शर्मा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर समर्थकों ने किया खुशी का इजहार, सरोरा पंचायत के सरपंच ने किया बधाई प्रेषित

सूत्रों के अनुसार, बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष की हालत स्थिर है। डॉक्टर उनका चिकित्सीय मूल्यांकन और उपचार कर रहे हैं। बीजद के एक नेता ने बताया कि उन्हें रविवार शाम 5:15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आलोक पाणिग्रही कर रहे हैं। अस्पताल ने पुष्टि की है कि उनकी हालत स्थिर है और इलाज का असर सकारात्मक है।

Read More : Big Breaking : जेपी नड्डा ने किया ऐलान, सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल है सीपी राधाकृष्णन

इसके पहले, 22 जून 2025 को नवीन पटनायक की मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सर्वाइकल आर्थराइटिस के लिए रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी हुई थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *