Monday, August 31, 2026
Home National Iran US Deal: ईरान की नाकेबंदी हटाने को तैयार अमेरिका, बड़ी डील...

Iran US Deal: ईरान की नाकेबंदी हटाने को तैयार अमेरिका, बड़ी डील के संकेत, खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट

Iran US Deal
Iran US Deal

Iran US Deal:नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक शुरुआती अनौपचारिक समझौते (MOU) का मसौदा तैयार हुआ है। इसके तहत अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी हटाने को तैयार है, जबकि बदले में ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल सकता है।

Iran US Deal:रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह समझौता आगे बढ़ता है तो एक महीने के भीतर होर्मुज स्ट्रेट से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही पहले जैसी सामान्य हो सकती है। वहीं अमेरिका ईरान के आसपास के इलाकों से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करेगा और नौसैनिक घेराबंदी खत्म करेगा।

Iran US Deal:हालांकि, अभी यह सिर्फ शुरुआती मसौदा बताया जा रहा है और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निगरानी और प्रबंधन को लेकर ईरान और ओमान के बीच चर्चा जारी है।

मसौदे में यह भी कहा गया है कि ईरान बिना पक्के भरोसे और सत्यापन के कोई बड़ा कदम नहीं उठाएगा। अगर 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौता हो जाता है, तो इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि फरवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही थी। इस बातचीत में पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

इस घटनाक्रम को दुनिया के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस मार्गों में से एक है। इसके खुलने से कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

Iran US Deal:अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी हाल में कहा था कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि या तो बहुत अच्छा समझौता होगा या फिर कोई समझौता नहीं होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here