IAS धीमन चकमा रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 47 लाख नकद बरामद…

Parivesh

भुवनेश्वर/कालाहांडी। ओडिशा में एक बार फिर अफसरशाही पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। राज्य के 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को विजिलेंस टीम ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कालाहांडी जिले में की गई, जहां वे फिलहाल नियुक्त थे।

सूत्रों के मुताबिक, एक व्यवसायी ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और धीमन चकमा को रिश्वत लेते पकड़ा।

जांच में अधिकारियों ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, जहां से करीब 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी ने राज्य प्रशासन में हलचल मचा दी है। विजिलेंस टीम अब बरामद नकदी और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है कि कहीं मामला उससे भी बड़ा तो नहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *