ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरे यात्री, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल….

Parivesh

ठाणे। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़भाड़ के बीच ट्रेन में लटककर सफर कर रहे पांच यात्रियों की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ठाणे रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ, जहां भीड़ के चलते यात्री संतुलन खो बैठे और ट्रेन से नीचे गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं यह हादसा एक बार फिर लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलता नजर आ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *