Switzerland News : नए साल के जश्न के बीच बड़ा धमाका, 40 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल

Switzerland News : स्विट्जरलैंड : स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के दौरान एक बड़ा विस्फोट हो गया, जिसमें करीब 40 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक के घायल होने की खबर है। यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे एक स्की रिसॉर्ट स्थित बार में हुआ। विस्फोट के बाद बार में आग लग गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Switzerland News : जानकारी के मुताबिक यह घटना क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट के लोकप्रिय ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार’ में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। पुलिस ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद इलाके को सील कर दिया गया और उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्विट्जरलैंड में स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Switzerland News : राहत-बचाव कार्य के लिए 10 हेलीकॉप्टर, 40 एंबुलेंस और 150 से अधिक रेस्पॉन्डर्स लगाए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवारों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बार की इमारत आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Switzerland News : स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान आतिशबाजी से आग लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि विस्फोट के कारणों की जांच जारी है और अभी तक कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला है।

Switzerland News : पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन के अनुसार, आग लगने की सूचना रात 1:30 बजे मिली और सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। घटना के समय रिजॉर्ट क्षेत्र में सैकड़ों लोग मौजूद थे। जांच एजेंसियां हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories