Indian Whiskey : दुनिया को कर दिया मदहोश, इस भारतीय व्हिस्की के स्वाद ने तोड़े अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड, जानें खासियत….

Indian Whiskey : हरियाणा के एक छोटे से कस्बे से निकली सिंगल माल्ट व्हिस्की ‘इंद्री’ ने सिर्फ चार साल में वो कर दिखाया, जो दशकों पुराने स्कॉच ब्रांड्स भी नहीं कर पाए। पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज की यह क्रिएशन 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सिंगल माल्ट बनकर Glenlivet और Glenfiddich जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ चुकी है।

Indian Whiskey : IWSR Drinks Market Analysis के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में पहली बार भारतीय सिंगल माल्ट्स की बिक्री ने स्कॉच को मात दी। बढ़ती ‘नेट-प्राइड’, भरोसेमंद क्वालिटी और बेहतरीन पैकेजिंग ने भारतीय व्हिस्की को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी।

‘इंद्री’ की सबसे बड़ी ताकत इसका फ्लेवर प्रोफाइल और भारत का अनोखा मौसम है। स्कॉटलैंड में जहां बैरल से सालाना 2-3% वाष्पीकरण होता है, वहीं भारत के गर्म माहौल में यह 10% तक पहुंच जाता है। इससे 5-8 साल में ही गहरा और परिपक्व स्वाद मिल जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं को भी भा रहा है।

Indian Whiskey

सिर्फ स्वाद ही नहीं, उपलब्धियां भी काबिल-ए-गौर हैं—Indri Diwali Collectors Edition ने Whiskies of the World Awards 2024 में गोल्ड मेडल जीता। लॉन्च के दूसरे साल में ही इसने 1 लाख केस बेचकर 599% ग्रोथ दर्ज की और भारत के सिंगल माल्ट मार्केट में 30% हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया।

कंपनी अब ₹500 करोड़ के निवेश से उत्पादन क्षमता और वैश्विक विस्तार की ओर बढ़ रही है। साफ है, भारतीय शराब का ‘इंद्री नशा’ अब सिर्फ देश में नहीं, पूरी दुनिया के गिलासों में छलक रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories