Suresh Raina On ED : 200 करोड़ की संपत्ति वाले सुरेश रैना ED की रडार पर, जानें क्रिकेट से रेस्टोरेंट तक की उनकी कमाई का जरिया…

Parivesh
Suresh Raina On ED

Suresh Raina On ED : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और “मिस्टर IPL” के नाम से मशहूर सुरेश रैना इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ में सुर्खियों में हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उनका नाम सामने आने के बाद वे दिल्ली स्थित ED मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे 1xBet ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े वित्तीय लेन-देन और एंडोर्समेंट डील के बारे में पूछताछ की गई। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की जा रही है।

Suresh Raina On ED : रैना न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं, बल्कि IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने करोड़ों रुपये कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति ₹220 करोड़ से ज्यादा है। IPL से ही उन्होंने ₹110 करोड़ से अधिक कमाए, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, कमेंट्री और ब्रांड एंडोर्समेंट ने उनकी आमदनी में इजाफा किया।

Suresh Raina On ED

क्रिकेट से इतर, रैना बिजनेस वेंचर्स में भी सक्रिय हैं। वे बेबीकेयर ब्रांड ‘Raina Mate’, स्टार्टअप Sahicoin में निवेशक हैं और हाल ही में एम्सटर्डम में “Raina Indian Restaurant” की शुरुआत की है, जो असली भारतीय स्वाद को यूरोप तक पहुंचा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने एडिडास, बूस्ट और टाइमेक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ भी एंडोर्समेंट किए हैं।

ED की जांच के बाद क्रिकेट फैंस और आम लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि रैना की संपत्ति, बिजनेस और लाइफस्टाइल की असल कहानी क्या है—और क्या मनी लॉन्ड्रिंग केस उनके क्रिकेट के बाद के करियर को प्रभावित करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *