Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore Police Security Plan : सीहोर पुलिस का सुरक्षा घेरा सख्त: नर्मदा...

Sehore Police Security Plan : सीहोर पुलिस का सुरक्षा घेरा सख्त: नर्मदा जयंती और गणतंत्र दिवस पर ड्रोन से होगी निगरानी, होटलों की चेकिंग शुरू

Sehore Police Security Plan : सीहोर: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए सीहोर पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में जिले के समस्त थानों के सूचना संकलन कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला और मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने गणतंत्र दिवस, नर्मदा जयंती, महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को आधुनिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण स्तंभों जैसे CCTNS और साइबर अपराध के तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और डिजिटल साक्ष्यों का संकलन किसी भी अपराध को रोकने में सबसे प्रभावी हथियार है। बैठक में संवेदनशील इलाकों के रूट परीक्षण, ड्रोन सर्चिंग और ऊंची इमारतों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

विशेष रूप से नर्मदा जयंती को लेकर नदी किनारे वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। एसपी ने निर्देश दिए कि घाटों पर SDRF और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे, साथ ही लाउड हेलर, रस्सी और लाइफ सेविंग जैकेट जैसी बचाव सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे जिले के होटल, लॉज और ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता जाँचने के आदेश भी दिए गए हैं।

बैठक में अवैध गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ, अवैध शराब और गोवंश तस्करी पर विशेष निगाह रखने पर जोर दिया गया। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे बड़े आयोजनों के लिए वालेंटियर्स की सूची तैयार करें और आयोजकों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत सहित विशेष शाखा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here