Sunday, September 27, 2026
Home National ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : मेघालय में 4.4 करोड़ की हेरोइन...

ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : मेघालय में 4.4 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, मणिपुर की 3 महिलाएं गिरफ्तार

ड्रग्स तस्करी: मेघालय। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मणिपुर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4.4 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है।

Read More : Jabalpur News : परियट नदी के पास मिला मानव नर कंकाल, मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर मादक द्रव्य निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने उमकियांग गश्ती चौकी पर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान तीन ट्रैवल बैग मिले, जिनमें 80 साबुन डिब्बों में भरी 961.33 ग्राम हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। गिरफ्तार तीनों महिलाएं मणिपुर के खोंगजोम की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ लुमशनोंग थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More : Megastar Rajinikanth : चौथे हफ्ते में भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने पछाड़ा रजनीकांत की ‘कुली’, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 160 करोड़ पार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाएं मणिपुर के चुराचांदपुर से शिलांग जा रही थीं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनका संबंध किस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से है।

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में खलीहरियात थाना क्षेत्र के ब्यंदीहाटी गांव में पुलिस ने एक बस को रोका और शिलांग निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से नौ साबुन डिब्बों में भरी 91.86 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

Read More : Gariaband News : युवक की खून से लथपथ मिली लाश, सिर पर गंभीर चोटें….

अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क और सप्लाई चेन की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इस मामले को लेकर मेघालय पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

Share The News
Previous articleJabalpur News : परियट नदी के पास मिला मानव नर कंकाल, मचा हड़कंप
Next articleToll Tax Dispute : ड्यूटी पर जा रहे सेना जवान से अमानवीय बर्ताव, रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here