Indore Breaking : आपत्तिजनक कार्टून केस में हेमंत मालवी की अग्रिम जमानत खारिज…

इंदौर। Indore Breaking : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आपत्तिजनक कार्टून और टिप्पणी पोस्ट करने वाले हेमंत मालवी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इंदौर हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Indore Breaking : कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट, खासकर जब उसमें भगवानों को भी आपत्तिजनक रूप में दिखाया जाए, गंभीर और अपमानजनक कृत्य है। इस प्रकार की पोस्ट समाज में तनाव और असंतोष फैला सकती हैं।

हेमंत मालवी पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट कर पीएम मोदी, आरएसएस और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों को निशाना बनाया।

हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों को “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” का अधिकार नहीं माना जा सकता, और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। अब हेमंत मालवी को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories