भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब बिना लाइन लगे मिलेगा टिकट! 27 अप्रैल से ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम लागू

0
73

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके तहत यात्रियों को अब मैन्युअल टिकट की बजाय डिजिटल माध्यम से टिकट प्राप्त होगा।

ऑनलाइन टिकटिंग से मिलेगा फायदा

नई व्यवस्था के तहत यात्री अब मोबाइल या स्मार्ट कार्ड के जरिए आसानी से टिकट ले सकेंगे। इससे टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और सफर ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनेगा।

टिकट और रिचार्ज पर विशेष छूट

मेट्रो यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने कई तरह की छूट की घोषणा भी की है। टिकट और वॉलेट रिचार्ज पर डिस्काउंट दिया जाएगा, जिससे नियमित यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more : M.P News : भोपाल में सख्ती का ट्रिपल डोज! बार टाइमिंग, चोरी और अपराध पर पुलिस एक्शन

राउंड ट्रिप और ग्रुप टिकट पर ऑफर

राउंड ट्रिप टिकट लेने वाले यात्रियों को कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं समूह में यात्रा करने वालों के लिए भी खास ऑफर है। 8 से 40 यात्रियों के समूह के लिए कुल किराए में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

स्मार्ट और कैशलेस सफर की ओर कदम

AFC सिस्टम लागू होने के बाद मेट्रो यात्रा पूरी तरह डिजिटल और कैशलेस हो जाएगी। यह पहल यात्रियों के समय की बचत के साथ-साथ आधुनिक और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here