Gold Price : ट्रंप के ऐलान से सोने की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा भाव…

Parivesh
Gold Price

Gold Price : भारत और रूस के साथ बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय बाजार को चौंकाने वाला कदम उठाया है। ट्रंप ने गोल्ड पर किसी भी तरह का टैरिफ लगाने से साफ इनकार कर दिया है। उनके इस बयान के तुरंत बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई, जिससे निवेशकों के चेहरे उतर गए और खरीदारों के चेहरे खिल उठे।

Gold Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार पर असर
‘द वॉल स्ट्रीट जनरल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब भारत पर 50% और रूस के साथ अन्य आर्थिक प्रतिबंध पहले ही लागू हैं। कस्टम और बॉर्डर सिक्योरिटी विभाग ने पहले संकेत दिए थे कि गोल्ड पर भारी टैक्स लग सकता है, लेकिन ट्रंप ने खुद स्थिति साफ करते हुए कहा—”गोल्ड पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।”
इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें 2.48% लुढ़ककर 3,404.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुईं।

घरेलू बाजार में भारी गिरावट
भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को गोल्ड के दाम 1409 रुपये (1.38%) गिरकर 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 1,00,389 रुपये पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 1,01,199 रुपये तक गया था, जबकि इसका लाइफ टाइम हाई 1,02,250 रुपये है। इस हिसाब से अभी सोना अपने शिखर से 1861 रुपये सस्ता है।
मंगलवार सुबह वायदा कारोबार भी गिरावट के साथ खुला।

कैरेट के हिसाब से रेट में बदलाव

  • 24 कैरेट: 1,00,201 रुपये से घटकर 99,957 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट: 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 20 कैरेट: 88,960 रुपये प्रति 10 ग्राम

निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों के मुताबिक, गोल्ड पर टैरिफ न लगने से अल्पकालिक दबाव बनेगा और कीमतें कुछ समय तक नरम रह सकती हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक माहौल और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव आगे की दिशा तय करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *