Thursday, April 16, 2026
38.1 C
Raipur

एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश का असर रायपुर तक : अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द, देशभर में दहशत का माहौल

रायपुर। एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश : अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए Air India फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे का असर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक पहुंच गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की नियमित फ्लाइट को अगली सूचना तक रद्द कर दिया है। यह कदम एहतियातन सुरक्षा कारणों और एयर ट्रैफिक के अस्थिर होने के चलते उठाया गया है।

एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश : गौरतलब है कि AI-171 फ्लाइट ने दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जो लंदन के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन टेकऑफ के चंद मिनट बाद ही BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 100 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

हादसे की खबर फैलते ही रायपुर एयरपोर्ट पर भी अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों और परिजनों में चिंता देखी गई, खासकर वे लोग जो अहमदाबाद से कनेक्टिंग फ्लाइट्स या पारिवारिक कारणों से यात्रा कर रहे थे। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल सुरक्षा समीक्षा करते हुए इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट पर रोक लगा दी।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अगली उड़ानों को लेकर निर्णय DGCA और संबंधित एयरलाइन के निर्देशों पर निर्भर करेगा। इधर रायपुर में मौजूद कई मेडिकल और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, जिनका परिवार अहमदाबाद में रहता है, हादसे की खबर सुनकर अपने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस हादसे के बाद देशभर में हवाई सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Latest YouTube Shorts

डार्क वेब से डेटा लेकर विदेशियों से ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड शोलापुर से गिरफ्तार...#cg #crime

डार्क वेब से डेटा लेकर विदेशियों से ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड शोलापुर से गिरफ्तार...#cg #crime

मुंबई ओडिशा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर रेड, 20 गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जब्त...#crime #shorts #cg

मुंबई ओडिशा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर रेड, 20 गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जब्त...#crime #shorts #cg

रातों रात अमीर बनने का प्लान फेल, ATM मशीन तोड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार...#shorts #crime #cg

रातों रात अमीर बनने का प्लान फेल, ATM मशीन तोड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार...#shorts #crime #cg

धान खरीदी में 2.54 करोड़ का घोटाला: केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज...#cg #cgnews #crime

धान खरीदी में 2.54 करोड़ का घोटाला: केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज...#cg #cgnews #crime

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार...#shorts #viralvideo

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार...#shorts #viralvideo

VIP ROAD  होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

VIP ROAD होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू! CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में जनगणना 2027...

Related Articles

Popular Categories