Van Adhikar Patta : पूवर्ती और सिलगेर में बरसे खुशियां, बरसों का इंतजार खत्म, ग्रामीणों को मिले वन अधिकार पट्टे

Van Adhikar Patta : सुकमा (कृष्णा नायक)। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में विकास और विश्वास की नई इबारत लिखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने पूवर्ती एवं सिलगेर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर न केवल उनकी समस्याओं को सुना, बल्कि वर्षों से लंबित वन अधिकार पट्टों का वितरण कर उन्हें अपनी जमीन का वैधानिक हक प्रदान किया।

दौरे के दौरान धनीराम बारसे ने सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी बुनियादी जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। वर्षों से वन अधिकार पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे पात्र परिवारों को जब पट्टे सौंपे गए, तो ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी ने उनके अधिकारों की सुध ली है।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धनीराम बारसे ने कहा कि आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार “अंत्योदय” के संकल्प के साथ काम कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

Van Adhikar Patta : बारसे ने आगे कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। जल्द ही इन क्षेत्रों में बिजली, पानी और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि शासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नु, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक और जिला महामंत्री बलिराम नायक ने भी ग्रामीणों से चर्चा की। प्रशासन की ओर से जगरगुंडा तहसीलदार, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिवों ने पट्टा वितरण की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

Van Adhikar Patta : इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कुसुक लता, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मड़कम भीमा, जिला मंत्री जानकी कवासी और जगरगुंडा सरपंच नित्यानंद कोसमा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सिलगेर और पूवर्ती जैसे क्षेत्रों में भाजपा जिला अध्यक्ष के इस दौरे को जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ते जनसमर्थन और सरकारी योजनाओं की पहुँच के तौर पर देखा जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories