HomeInternationalऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर नरसंहार, गोलियों की बारिश में 10 की...

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर नरसंहार, गोलियों की बारिश में 10 की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Date:

Related stories

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस भीषण हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने बताया कि एक हमलावर को गोली लगने के बाद नाकाम किया गया, जबकि दूसरा संदिग्ध हमलावर पकड़कर हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों की सुरक्षा में निगरानी जारी है।

बीच पर मची अफरा-तफरी, गोलियों की आवाज से दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नॉर्थ बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग रेत पर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे।

Read More : Steppe Gull in Chhattisgarh : 5 साल बाद रूसे जलाशय में लौटा दुर्लभ ‘स्टेप गल’, खैरागढ़ बना बर्ड वॉचर्स का हॉटस्पॉट

हाई-पावर हथियारों से लैस थे हमलावर
घटना से जुड़े एक अन्य वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक सड़क पर खड़े होकर हाई-पावर हथियारों से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि हथियार शॉटगन जैसे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को मौके पर ही गोली मार दी, जबकि दूसरे को ज़िंदा पकड़ लिया गया। दोनों अब पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

यहूदी समुदाय को घरों में रहने की सलाह
घटना के बाद यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने सुरक्षा को देखते हुए यहूदी समुदाय से घरों में ही रहने की अपील की है। बोर्ड ने अगले आदेश तक सभी धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। संगठन ने कहा कि पुलिस और सरकारी एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हालात की समीक्षा की जा रही है।

Read More : MP Police Constable Band Recruitment : पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया हुई डिजिटल, अब ऑनलाइन आवेदन और दो चरणों में होगा टेस्ट

आम नागरिक की बहादुरी बनी जीवनरक्षक
इस हमले के बीच एक आम नागरिक की बहादुरी भी सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति, सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए, गोलियों के बीच आगे बढ़ता है और हमलावर से राइफल छीनकर उसे जमीन पर गिरा देता है। उसकी इस सूझबूझ और साहस से कई लोगों की जान बच गई।

30 साल में सबसे बड़ी मास शूटिंग
विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना ऑस्ट्रेलिया में पिछले 30 वर्षों की सबसे बड़ी मास शूटिंग मानी जा रही है। इससे पहले 1996 में पोर्ट आर्थर नरसंहार हुआ था, जिसके बाद देश में कड़े गन कंट्रोल कानून लागू किए गए थे।

पीएम अल्बनीज का बयान
प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने घटना को “बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं पूरी ताकत से राहत कार्य में जुटी हैं और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here