Surajpur News : अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, दो पक्षों में जमकर लाठीचार्ज जैसा माहौल

0
158
Surajpur News
Surajpur News

Surajpur News : सूरजपुर : सूरजपुर जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। सुंदरगंज गांव के बथानपारा क्षेत्र में प्रशासन की टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची, तो समर्थक ग्रामीणों और अतिक्रमण का विरोध कर रहे लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने प्रशासनिक अमले पर पथराव भी किया।

Surajpur News : घटना सूरजपुर जिले के सुंदरगंज गांव की है। जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

Surajpur News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भीड़ ने प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। घटना के दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Surajpur News : सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here