Sunday, May 24, 2026
31.1 C
Raipur

Ahmedabad Air India Plane Crash : 100 लोगो की मौत की खबर, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार…..

अहमदाबाद। Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का Boeing 787 विमान गुरुवार दोपहर टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही मेघाणी नगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। विमान में कुल 244 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 12 क्रू मेंबर और 2 पायलट शामिल थे।

Ahmedabad Air India Plane Crash : दुर्घटना के बाद विमान का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया और केवल पिछला भाग ही बच पाया। चारों ओर मलबा, धुआं और चीख-पुकार का माहौल बना हुआ है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। वे सीट नंबर 12 (दूसरी पंक्ति) पर बैठे थे। उनकी उपस्थिति की पुष्टि उनके टिकट और पैसेंजर लिस्ट से हो चुकी है। हालांकि अभी तक उनके हालात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस कंट्रोल रूम और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय प्रशासन, एयर इंडिया की इमरजेंसी टीम, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर स्थिति की पूरी जानकारी ली है। वहीं DGCA और एयर इंडिया की जांच टीमें भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। प्रारंभिक जानकारी में यह तकनीकी खराबी का मामला माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। कुछ ही क्षणों बाद विमान धराशायी हो गया।

जा रही है। एयर इंडिया और केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक बयान जारी होने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories