Sunday, May 17, 2026
32.3 C
Raipur

दरभंगा घटना से देशभर में सियासी तूफ़ान, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने…

दरभंगा घटना : रायपुर। बिहार के दरभंगा जिले में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस-RJD के मंच पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी ने देशभर में राजनीतिक हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष ऐसी नकारात्मकता फैलाता है, जनता इसे नजरअंदाज नहीं करती और मजबूत प्रतिक्रिया देती है।

दरभंगा घटना : वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग बहुत ही दुखद है। चंद्राकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादा भूल गई है और भाषण की जगह गाली-गलौज का सहारा ले रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल के शराब घोटाले का उदाहरण देते हुए इसे भ्रष्टाचार का मॉडल बताया और कहा कि इसी मॉडल को झारखंड में भी अपनाया गया।

दरभंगा घटना

इस बयान के बाद पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने पलटवार करते हुए भाजपा के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मंच से पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं दी है और भाजपा जानबूझकर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हुई यह घटना वीडियो में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गर्मागर्मी को और बढ़ा गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन को निशाने पर लिया है, जबकि गठबंधन के नेता इसे एक साजिश के रूप में पेश कर रहे हैं।

इस मामले ने बिहार और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में सियासी मंच पर नई बहस छेड़ दी है और आगामी दिनों में इसका प्रभाव चुनावी रणनीतियों पर भी पड़ने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories