Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG Latest News : 90 सीटों वाली विधानसभा में 14 मंत्री, कोर्ट...

CG Latest News : 90 सीटों वाली विधानसभा में 14 मंत्री, कोर्ट में चुनौती, इस दिन सुनवाई….

CG Latest News
CG Latest News

CG Latest News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार अब कानूनी पेंच में फंस गया है। हाल ही में भाजपा सरकार ने तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिससे कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो गई। कांग्रेस ने इसे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन बताया और अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

CG Latest News : जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता बसदेव चक्रवर्ती से उनके सामाजिक कार्यों और पृष्ठभूमि का विवरण शपथपत्र के रूप में देने को कहा है, ताकि याचिका की गंभीरता परखी जा सके। साथ ही राज्य शासन को भी जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी।

गौरतलब है कि 20 अगस्त को गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इससे कुल मंत्रियों की संख्या 14 हो गई, जबकि कांग्रेस का दावा है कि 90 सीटों वाली विधानसभा में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 13 हो सकती है। कांग्रेस ने इसे अनुच्छेद 164(1क) का उल्लंघन करार दिया है। वहीं भाजपा का कहना है कि यह नियुक्तियां पूरी तरह वैधानिक हैं और हरियाणा मॉडल का हवाला दिया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here