Monday, September 28, 2026
Home National Voter rights Yatra : PM मोदी पर अपशब्द विवाद – अमित...

Voter rights Yatra : PM मोदी पर अपशब्द विवाद – अमित शाह बोले, जितनी गालियां दोगे, उतना खिलेगा कमल

Voter rights Yatra : नई दिल्ली। बिहार चुनाव से पहले सियासत और गरमा गई है। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे जाने को लेकर अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ा पलटवार किया है।

Read News : Mandsaur News : 7 दिन से लापता श्रद्धा का शादी वाला वीडियो वायरल, रतलाम ट्रेन में मिले करण से भैरव मंदिर में रचाई शादी…..

असम की राजधानी गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि –
“27 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया है। लेकिन राहुल गांधी की राजनीति मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द बोलना कांग्रेस की नकारात्मक और घृणित राजनीति का उदाहरण है। जितनी ज्यादा गालियां आप दोगे, कमल का फूल उतना ही आसमान तक खिलेगा।”

शाह का कांग्रेस पर वार

कांग्रेस की यात्रा को शाह ने “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” करार दिया। कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक और मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं। मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों (मौत का सौदागर, नीच, रावण, वायरस आदि) का जिक्र कर तीखा हमला बोला।

Read News : Russia–Ukraine War : अलास्का शिखर सम्मेलन के बावजूद रूस-यूक्रेन युद्ध तेज, ट्रंप-पुतिन मुलाकात से शांति नहीं बनी

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी से आक्रोश

शाह ने कहा –

  • “मोदी जी की स्वर्गीय माताजी ने गरीबी में रहते हुए अपने बेटे को संस्कारित किया, जो आज विश्व नेता बने। ऐसे जीवन पर अपशब्द कहना राजनीति में पतन की पराकाष्ठा है। यह भारत की जनता कभी सहन नहीं करेगी।”

उन्होंने राहुल गांधी से पीएम मोदी, उनकी स्वर्गीय माताजी और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

Read News : Uttarakhand news : उत्तराखंड में ‘हिमालयन सुनामी’, छेनागाड़ गांव मलबे में तब्दील, SDRF राहत-बचाव में जुटी

बिहार चुनावी माहौल में सियासी संग्राम

बिहार के साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं।

शाह ने दावा किया कि – “कांग्रेस का यह प्रयास सिर्फ वोटबैंक की राजनीति है। लेकिन जनता कांग्रेस के कुत्सित प्रयासों को नकार चुकी है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here