Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Mandsaur News : 7 दिन से लापता श्रद्धा का शादी वाला वीडियो...

Mandsaur News : 7 दिन से लापता श्रद्धा का शादी वाला वीडियो वायरल, रतलाम ट्रेन में मिले करण से भैरव मंदिर में रचाई शादी…..

Mandsaur News
Mandsaur News

 Mandsaur News : मंदसौर। जिले से लापता हुई श्रद्धा उर्फ आयुषी का रहस्यमयी मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले 7 दिनों से परिजनों और पुलिस के लिए पहेली बनी श्रद्धा का शादी का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले की कड़ी को और उलझा दिया है। दरअसल, श्रद्धा की मुलाकात करण योगी से रतलाम ट्रेन में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अचानक श्रद्धा ने प्रेमी सार्थक के धोखा देने से आहत होकर करण से शादी करने का फैसला कर लिया।

 Mandsaur News : जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा और करण की शादी मंदसौर जिले के चोली गांव स्थित भैरव मंदिर में हुई थी। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी गरम हो गया है। परिजनों को अब इसकी जानकारी मिली है, वहीं पुलिस भी इस वीडियो की पुष्टि कर रही है।

श्रद्धा उर्फ आयुषी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन अब शादी का वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर श्रद्धा ने परिवार को बताए बिना यह कदम क्यों उठाया। क्या यह उसकी मर्जी से हुई शादी है या फिर इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here