Gwalior News : रेलवे स्टेशन से 3 साल की बच्ची का अपहरण, CCTV में कैद संदिग्ध युवक….

0
152
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। शहर में मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से तीन दिन पहले 3 साल की बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। बच्ची की मां उसे फुटब्रिज के पास छोड़कर शौचालय गई थी, लेकिन लौटने पर बच्ची वहां से गायब थी।

Gwalior News : परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और जांच में सामने आया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची एक युवक की गोद में दिखाई दी है। उसके साथ एक महिला भी नज़र आई, दोनों मिलकर बच्ची को लेकर स्टेशन से बाहर जाते हुए देखे गए।

घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्ची को बरामद नहीं कर पाई है। फिलहाल जीआरपी, आरपीएफ और थाना पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। इस घटना से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here