Gwalior News : खजाना खोजने का लालच, ठगी और लापता युवक… ग्वालियर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा….

0
193
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तांत्रिक दोस्तों ने खजाना खोजने के नाम पर एक युवक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार हुआ युवक विकास शिवहरे कर्ज के बोझ तले दबकर 20 अगस्त से घर से गायब था। परिवार और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे।

Gwalior News : लापता होने के दो दिन बाद विकास ने परिजनों को एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने कर्ज में डूबने की बात कबूल की थी। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तांत्रिक दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि खजाना खोजने के नाम पर ही लाखों रुपये की ठगी हुई थी। तांत्रिक दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर विकास को सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है और तांत्रिक ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here