Rashtriya Swayamsevak Sangh : जबलपुर में RSS की बैठक: देशभर के हालातों पर मंथन, दत्तात्रेय होसबोले बोले – “हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं”

VIKASH KHALKHO

Rashtriya Swayamsevak Sangh : जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक जबलपुर में जारी है। इस बैठक में देशभर से संघ के 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान संघ ने सामाजिक समरसता, परिवार संरक्षण, स्वदेशी, पर्यावरण और नागरिक बोध जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की।

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “देश की मौजूदा परिस्थितियों में अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। मतदाता देशहित को ध्यान में रखकर वोट करें।”
उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति को “विकट” बताया और कहा कि वहां नफरत और द्वेष की राजनीति देशहित में नहीं है।

https://www.youtube.com/watch?v=Auqds8OpFXI

Rashtriya Swayamsevak Sangh :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संघ पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर होसबोले ने पलटवार करते हुए कहा कि, “ऐसे प्रयास पहले भी हुए हैं, विरोध करने वालों को इतिहास से सीख लेनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि तमाम विरोधों के बावजूद संघ का विस्तार लगातार हो रहा है।

सरकार्यवाह ने मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताई और देशवासियों से मणिपुर के लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघ और सरकार दोनों मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं।
इसके अलावा उन्होंने देश के शैक्षणिक संस्थानों में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उनके अनुसार, “स्कूलों, IIT और अन्य शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स की बिक्री चिंताजनक है।”

Rashtriya Swayamsevak Sangh : धर्मांतरण पर बात करते हुए होसबोले ने कहा कि पंजाब सहित कुछ राज्यों में सुनियोजित रूप से धर्मांतरण की कोशिशें की जा रही हैं। इसे रोकने के लिए संघ द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि बीते एक वर्ष में संघ की 10,000 नई शाखाओं का विस्तार हुआ है।

बैठक के दौरान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन की भी घोषणा की गई। होसबोले ने कहा, “वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का मंत्र है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *